कौशाम्बी, अक्टूबर 21 -- Kausambi News: कसेंदा, हिन्दुस्तान संवाद। चायल तहसील के समसपुर गांव में आयोजित दो दिवसीय इनामी दंगल का आखिरी दिन रोमांचक मुकाबलों के नाम रहा। दंगल में दूर-दराज से आए पहलवानों ने जोर आजमाइश कर अपनी कुश्ती कला का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कुल 25 जोड़ी पहलवानों के बीच मुकाबले हुए।दंगल में आकाश बम्हरौली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला चैंपियन खिताब अपने नाम किया। आकाश बम्हरौली और प्रयागराज के तूफानी के बीच कुश्ती हुई, जिसमें आकाश ने जीत दर्ज की। वहीं मोहित ने दूसरा चैंपियन खिताब हासिल किया। तीसरे चैंपियन खिताब के लिए सैयद सरावां के गोलू और झूंसी के सुशील के बीच जोरदार मुकाबला हुआ। यह भी पढ़ें- Godda News: संग्रामपुर के अखाड़े में पहलवानों ने दिखाया दमखम इसमें गोलू ने सुशील को पटखनी देकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। दंग...