Kausambi News: आईजी ने शीतला माता मंदिर की सुरक्षा परखी
कौशाम्बी, अक्टूबर 10 -- Kausambi News: नवरात्र पर्व के मद्देनजर शनिवार को प्रयागराज परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक अजय कुमार मिश्रा और एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने कड़ाधाम के कुबरी घाट व शीतला माता मंदिर का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन एवं कानून-व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लिया। नवरात्रि में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की गई। निरीक्षण का उद्देश्य पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना और श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करना रहा। इस दौरान एएसपी अमिता सिंह समेत अन्य पुलिस अधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Kausambi News: श्रद्धालुओं के साथ शालीन एवं सहयोगात्मक व्यवहार करें : एसपी यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: नवरात्र और दशहरा पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.