कौशाम्बी, सितम्बर 28 -- Kausambi News: सेवा संकल्प अभियान के तहत म्योहर मंडल के बरई बंधवा में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नवजात शिशुओं का अन्नप्राशन कराते हुए धात्री महिलाओं को पोषणयुक्त पुष्टाहार की पोटली भी वितरित की गई। कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय जायसवाल ने पहुंचकर बच्चों को फल वितरित किए। उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज की नींव बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और पोषण से मजबूत होती है। माताओं और नवजातों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराना जरूरी है। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को आंगन मिलन सेवा का प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और ग्रामीण महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यह भी पढ़ें- Kausambi News: सेवा संकल्प अभियान के तहत गर्भवती महिल...