Kausambi News: आंगनबाड़ी केंद्र गरौली में निकाली गई पोषण रैली
कौशाम्बी, सितम्बर 22 -- Kausambi News: सरसवां ब्लॉक के आंगनबाड़ी केंद्र गरौली में पोषण पंचायत का आयोजन मंगलवार को किया गया। इस दौरान डीपीओ संतोष श्रीवास्तव ने कुपोषण चक्र तोड़ने हेतु किशोरियों के स्वास्थ्य व शिक्षा पर ध्यान देने पर विशेष जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण, टीकाकरण, आयरन की गोली का सेवन, स्वास्थ्य जांच, डेढ़ गुना भोजन, दो घंटे दिन में आराम, जन्म के एक घंटे के अंदर मां का स्तनपान, छ: माह तक सिर्फ मां का दूध, सातवें माह से अन्नप्राशन के ऊपरी आहार की शुरुआत करने पर जोर दिया। ऐसा करने से ही कुपोषण के स्तर को कम किया जा सकता है। इस दौरान छ: माह पूर्ण कर चुके दो बच्चों का अन्नप्रोशन कराया गया। इसके अलावा पोषण जागरूकता रैली भी निकाली गई। कार्यक्रम का संचालन सीडीपीओ सरसवां सुशील कुमार ने किया। इस अवसर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.