Kausambi News: आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्था बदहाल, परेशानी
कौशाम्बी, नवम्बर 3 -- Kausambi News: आंगनबाड़ी केंद्रों की पड़ताल में बदहाली और बेहतर व्यवस्था, दोनों तस्वीरें सामने आईं। अलीपुरजीता स्थित एक आंगनबाड़ी केंद्र में रजिस्टर पर 29 बच्चों के नाम दर्ज मिले, जबकि मौके पर सिर्फ 15 बच्चे उपस्थित थे। केंद्र में लगा नल टूटा मिला। परिसर में बड़ी-बड़ी घास होने के साथ ही साफ-सफाई की व्यवस्था भी बदहाल रही। अलीपुरजीता के दूसरे आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका मीना देवी ने बताया कि कुछ दिन पहले परिसर में सांप दिखाई दिया था। केंद्र के पीछे बड़ी-बड़ी घास उगी मिली। जमीन पर सांप के बिल भी दिखाई दिए। इससे यहां आने वाले बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। वहीं, तिरलोकपुर आंगनबाड़ी केंद्र की स्थिति अपेक्षाकृत बेहतर मिली। यहां रजिस्टर में 30 बच्चों के नाम दर्ज थे, जिनमें करीब 25 उपस्थित मिले। अध्यापिका कुसुम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.