कौशाम्बी, सितम्बर 24 -- Kausambi News: सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद। अहिरारा गांव में गुरुवार को अंश निर्धारण और राजस्व संबंधी समस्याओं के निस्तारण के लिए एसडीएम प्रमेश श्रीवास्तव राजस्व टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और राजस्व अभिलेखों की जांच कर अंश निर्धारण से जुड़े मामलों की जानकारी ली।इस दौरान कई मामलों के निस्तारण की कार्रवाई की गई। ग्रामीणों ने एसडीएम के समक्ष भूमि और राजस्व से जुड़ी विभिन्न समस्याएं रखीं। एसडीएम ने संबंधित राजस्व कर्मचारियों को नियमानुसार कार्रवाई कर समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...