Kausambi News: अहलेबैत से मोहब्बत ईमान की बुनियाद: मौलाना शमीमुद्दीन
कौशाम्बी, जुलाई 20 -- Kausambi News: नीम सराय स्थित हुसैनी मस्जिद में रविवार रात अंजुमन खुद्दाम मोहिब्बाने अहलेबैत के तत्वावधान में ताजदारे कर्बला कॉन्फ्रेंस का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ हाफिज रिजवान ने पवित्र कुरआन की तिलावत से किया। कॉन्फ्रेंस की सरपरस्ती हजरत शेख अबू सईद शाह एहसनुल्लाह मोहम्मदी सफवी और अध्यक्षता मौलाना हसन सईद सफवी ने की। मुख्य वक्ता मौलाना सैय्यद शमीमुद्दीन मुनएमी ने कहा कि अहलेबैत से मोहब्बत ईमान की तकमील और रसूल-ए-अकरम से सच्ची निष्ठा की बुनियादी शर्त है। उन्होंने सूरह अश-शूरा की आयत की व्याख्या करते हुए कहा कि उम्मत को अहलेबैत से मवद्दत और आत्मीय प्रेम का आदेश दिया गया है। हदीस-ए-किसा और वाकिया-ए-मुबाहला का उल्लेख करते हुए उन्होंने हजरत अली, सैय्यदा फातिमा, इमाम हसन और इमाम हुसैन की फजीलत पर प्रकाश डाला। यह भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.