कौशाम्बी, अगस्त 18 -- Kausambi News: बदलते मौसम के बीच क्षेत्र में वायरल बुखार और खुजली के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। सरसवां पीएचसी में इन दिनों रोज 100 से अधिक मरीज इलाज कराने पहुंच रहे हैं। इनमें अधिकतर मरीज बुखार और त्वचा संबंधी समस्या से पीड़ित हैं। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए डॉक्टर ने सतर्क रहने की सलाह दी है। पीएचसी सरसवां के डॉक्टरों के अनुसार प्रतिदिन आने वाले मरीजों में करीब 20 से 25 मरीज बुखार से पीड़ित मिल रहे हैं। वहीं 10 से 15 मरीज खुजली की शिकायत लेकर अस्पताल आ रहे हैं। पीएचसी प्रभारी डॉ. प्रसून जायसवाल ने बताया कि बारिश और उमस के कारण इस तरह की स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ सकती हैं। अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों की जांच के बाद उन्हें जरूरत के अनुसार उपचार और दवाएं उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि अस्पताल आन...