Kausambi News: अस्पताल के रास्ते पर गिट्टी डालकर शुरू कराया गया काम
कौशाम्बी, अगस्त 18 -- Kausambi News: स्थानीय पीएचसी जाने वाले रास्ते पर जलभराव और कीचड़ की समस्या को लेकर 12 अगस्त के अंक में प्रकाशित खबर का प्रशासन ने संज्ञान लिया है। 'हिन्दुस्तान' अखबार में खबर प्रकाशित होने के बाद सीएमओ के निर्देश पर मंगलवार को अस्पताल के रास्ते पर गिट्टी डालकर काम शुरू करा दिया गया। इससे लंबे समय से कीचड़ और फिसलन से परेशान मरीजों, तीमारदारों और अस्पताल कर्मियों को राहत मिलने की उम्मीद है। 'अस्पताल के रास्ते पर कीचड़ से दिक्कत' शीर्षक से प्रकाशित खबर में बारिश के बाद रास्ते की खराब स्थिति और लोगों को हो रही परेशानी को प्रमुखता से उठाया गया था। बारिश होने पर रास्ते पर कीचड़ जमा हो जाता था। इससे मरीजों और उनके तीमारदारों को अस्पताल तक पहुंचने में काफी परेशानी होती थी। दोपहिया वाहन और पैदल आने-जाने वालों को भी फिसलने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.