Kausambi News: असलहा लेकर मजदूरों को दौड़ाया, कब्जा की भूमि
कौशाम्बी, जुलाई 12 -- Kausambi News: करारी थाना क्षेत्र के मुकीमपुर गांव में शनिवार को दंपती ने खुलेआम दादागिरी की। आरोप है कि इन्होंने गाली-गलौज करते हुए मजदूरों को अवैध असलहा लेकर दौड़ा लिया। साथ ही पीड़ित की जमीन भी कब्जा कर ली। पुलिस ने मुकदमा कायम कर जांच शुरू कर दी है। मुकीमपुर निवासी रामसिंह पुत्र स्व. राजाराम ने बताया कि गांव स्थित जमीन का वह सह खातेदार है। शनिवार को समाधान दिवस में स्थानीय थाने जाकर शिकायती पत्र दिया था, जिसके बाद राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर उसकी जमीन चिन्हत कर दी थी। अपनी जमीन में वे ईंटें गड़वा रहा था। आरोप है कि तभी बगल के गांव महेंद्र का रहने वाला रामसुफल उर्फ धुन्नी अपनी पत्नी सरला देवी के साथ मौके पर पहुंच गया। दंपती ने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए मजदूरों को अवैध असलहा लेकर दौड़ा लिया। ईंट उखाड़कर फेंक दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.