कौशाम्बी, सितम्बर 10 -- Kausambi News: भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा का विसर्जन किए जाने के दौरान अषाढ़ा चौकी प्रभारी से हाथापाई किए जाने के मामले में पश्चिमशरीरा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। फिलहाल वह परिवार समेत मकान में ताला बंद कर फरार है। पश्चिमशरीरा के असाढ़ा गांव में अमृत सरोवर है। स्थानीय लोग कृष्ण जन्माष्टमी का छठी पर्व मनाने के बाद बुधवार को मूर्ति का विसर्जन करने जा रहे थे। चौकी प्रभारी शुभम सिंह हमराही के साथ सुरक्षा ड्यूटी पर थे। उन्होंने बताया कि विसर्जन सकुशल संपन्न कराया गया। इसके पश्चात वह तालाब से हटकर सड़क पर आ गए, ताकि बच्चे सड़क पर नहीं आएं। इसी दौरान गांव का रामानंद तिवारी आकर गाली देने का आरोप लगाते हुए खुद गाली देने लगा। उसने हमराही के साथ भी अभद्रता की थी। चौकी प्रभारी से हा...