Kausambi News: अश्लील हरकत के विरोध पर कुनबे पर हमला, चार चोटिल
कौशाम्बी, नवम्बर 10 -- Kausambi News: सैनी क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले व्यक्ति का कहना है कि रविवार शाम उसकी पुत्री घर के बाहर दीपक जला रही थी। इसी दौरान गांव का एक युवक वहां पहुंचा और उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। विरोध करने पर आरोपी धमकी देते हुए भाग निकला। बेटी से घटना की जानकारी मिलने पर पिता आरोपी के घर उलाहना देने पहुंचा। आरोप है कि इस पर युवक ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित के तीन बेटों को भी पीटा गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Hapur News: किशोर की गर्दन दबाकर जान से मारने का प्रयास,
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.