कौशाम्बी, सितम्बर 5 -- Kausambi News: सिराथू तहसील सभागार में शनिवार को एसडीएम प्रमेश श्रीवास्तव ने तहसील में कार्यरत अधिकारियों एवं राजस्व कर्मियों के साथ बैठक की। बैठक में न्यायिक अधिकारियों, नायब तहसीलदार उत्तरी व दक्षिणी, सभी लेखपाल, राजस्व निरीक्षक और राजस्व लिपिक मौजूद रहे। एसडीएम ने सभी लेखपालों को अवैध पटाखों के संबंध में अपने-अपने क्षेत्र में विस्तृत जांच करने के निर्देश दिए। कहा कि अवैध रूप से पटाखों के निर्माण, भंडारण और बिक्री की जानकारी मिलने पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने ग्राम संपत्ति रजिस्टर को समय से पूर्ण करने के साथ खतौनी में दर्ज प्रत्येक गाटा का अंश निर्धारण करने के निर्देश दिए। भूमि की पैमाइश में लापरवाही न बरती जाए। जरूरत के अनुसार रोवर मशीन के माध्यम से भूमि की सटीक पैमाइश कराई जाए, जिससे विवाद की स्थिति न ...