कौशाम्बी, सितम्बर 5 -- Kausambi News: जिले में अवैध पटाखा निर्माण और भंडारण पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने आमजन से सहयोग की अपील की है। पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत ने बाकायदा हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। स्पष्ट किया है कि सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। एसपी की ओर से जारी प्रेस नोट में बताया गया कि अवैध पटाखों से संबंधित सूचना देने के लिए मोबाइल नंबर 9454177553 जारी किया गया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि जिले में कहीं भी अवैध पटाखा निर्माण अथवा भंडारण की जानकारी मिलने पर तत्काल उक्त नंबर पर व्हाट्सएप के माध्यम से सूचना साझा करें। पुलिस के अनुसार, सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। गौरतलब है कि हाल में अवैध पटाखा फैक्टरी में हुए हादसे के बाद पुलिस व प्रशासन की तरफ से अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रव...