Kausambi News: अलीपुरजीता पंचायत भवन में छ: माह से लट रहा ताला
कौशाम्बी, नवम्बर 4 -- Kausambi News: कड़ा, हिन्दुस्तान संवाद। ग्रामीणों को गांव में ही सरकारी योजनाओं और ऑनलाइन सेवाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से पंचायत भवनों का निर्माण कराया गया है। कड़ा ब्लॉक की अलीपुरजीता और सौरई बुजुर्ग ग्राम पंचायतों में व्यवस्था की हकीकत कुछ और ही है। कहीं छह महीने से पंचायत सहायक का पद खाली है तो कहीं पंचायत भवन खुलने के बावजूद एक महीने से कोई ऑनलाइन काम नहीं हुआ।अलीपुरजीता पंचायत भवन में पड़ताल के दौरान सचिव और लेखपाल कक्ष समेत सभी कमरों में ताले लटके मिले। भवन परिसर स्थित प्रधान कक्ष में आधार कार्ड केंद्र संचालित मिला। केंद्र संचालक के अनुसार नया आधार कार्ड बनवाने के लिए 175 रुपये और संशोधन के लिए 75 रुपये शुल्क लिया जाता है। ग्राम विकास अधिकारी सुरेश मौर्य ने बताया यहां पिछले छह महीने से पंचायत सहायक का पद खा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.