कौशाम्बी, जुलाई 18 -- Kausambi News: करारी कस्बा स्थित डॉ. रिजवी स्प्रिंग फील्ड स्कूल में शनिवार को शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए इंवेस्टिचर सेरेमनी का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय के छात्र नेतृत्व का चयन एवं अलंकरण भी किया गया। अर्पित गुप्ता को हेड ब्वॉय तथा ज्योति मिश्रा को हेड गर्ल चुना गया। इसके साथ ही शिवाजी हाउस से अनन्या द्विवेदी, टैगोर हाउस से अभिषेक कुमार, रमन हाउस से उजमा एरम तथा अशोका हाउस से जिक्रा खान को हाउस कैप्टन के रूप में चयनित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुमार तथा हाउस मास्टर्स हिमांशु त्रिपाठी, साजिद जमाल, प्रखर सक्सेना, महफूज आलम एवं हाउस मिस्ट्रेस शिखा पांडेय, तनुश्री दा, संजू पांडेय और मिली जौहरी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। अपने स्वागत उद्बोधन में प्रधानाचार्य धर...