कौशाम्बी, सितम्बर 5 -- Kausambi News: कौशाम्बी विकास खंड अंतर्गत म्योहर गांव में शनिवार को कांवरिया संघ द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में क्षेत्र के अलावा आसपास के गांवों से पहुंचे कांवरियों, श्रद्धालुओं और राहगीरों ने उत्साह के साथ प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे की शुरुआत धार्मिक विधि-विधान के साथ की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए भोजन एवं प्रसाद की व्यवस्था की गई। शाम तीन से ही भंडारा स्थल परश्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने पहुंचे श्रद्धालुओं ने कांवरिया संघ के सेवा कार्य की सराहना की। आयोजन के दौरान आपसी भाईचारे और धार्मिक सौहार्द की झलक भी देखने को मिली। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: शांतिपुरम के भंडारे में उमड़े श्रद्धालु कार्यक्रम के समापन पर भगवान भोलेनाथ से क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि औ...