Kausambi News: अराजकतत्वों ने चिचड़ा की फसल काटकर नष्ट की
कौशाम्बी, अगस्त 12 -- Kausambi News: पिपरी थाने के जनका रोड पर मंगलवार रात अराजकतत्वों ने खेत में खड़ी चिचड़ा की तैयार फसल को हंसिया से काटकर नष्ट कर दिया। पीड़ित किसान ने चौकी पुलिस को तहरीर देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रयागराज जनपद के पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मरदानपुर मनौरी निवासी सुखलाल पुत्र बासदेव ने बताया कि उसने पिपरी थाने के जनका रोड स्थित सोलह मार्केट के पास बाबाजी की कुटी के समीप करीब एक बीघा खेत झुरकट पर लेकर उसमें चिचड़ा की फसल बोई थी। फसल पूरी तरह तैयार हो चुकी थी। आरोप है कि मंगलवार रात अराजकतत्वों ने हंसिया से खेत में खड़ी पूरी फसल काटकर नष्ट कर दी। बुधवार को खेत पहुंचने पर फसल बर्बाद देखकर किसान के होश उड़ गए। पीड़ित के मुताबिक फसल नष्ट किए जाने से उसे काफी आर्थिक नुकसान हुआ है। उसने चायल चौकी पहुंचकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.