Kausambi News: अभिलेखागार कर्मचारी पर रिकॉर्ड न देने का आरोप
कौशाम्बी, सितम्बर 30 -- Kausambi News: चायल तहसील के कोटिया गांव की अनीता देवी ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर राजस्व अभिलेखों की प्रमाणित प्रतियां उपलब्ध कराने की मांग की है। आरोप है कि अभिलेखागार के कर्मचारी ने उनकी आराजी संख्या से संबंधित सीएच-41, सीएच-45 और नक्शा बंदोबस्त की नकल देने से इनकार कर दिया। आरोप है कि विरोध करने पर कर्मचारी ने अभद्र व्यवहार करते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया और कार्यालय से बाहर करा दिया। महिला ने मामले की जांच कर अभिलेख उपलब्ध कराने और कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.