Kausambi News: अभद्रता के विरोध पर मां-बेटे को पीटा
कौशाम्बी, जुलाई 27 -- Kausambi News: महेवाघाट थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि 25 जुलाई को पड़ोसी राजेश यादव ने उसकी बहन को देखकर अपशब्द कहे। रविवार को इसका उलाहना देने जाने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए पिटाई शुरू कर दी। पीड़ित के मुताबिक, हमलावर ने बीच-बचाव करने पहुंची उसकी मां को भी पीटा। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायलों का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने अभियुक्त के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.