Kausambi News: अफसरों ने की जनसुनवाई
कौशाम्बी, अक्टूबर 24 -- Kausambi News: थाना समाधान दिवस पर शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत ने मंझनपुर कोतवाली में जनसुनवाई कर शिकायतों के समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम बनाकर भूमि विवाद समेत अन्य मामलों का मौके पर निस्तारण कराने को कहा। वहीं, अपर पुलिस अधीक्षक अमिता सिंह और डीएसपी चायल शिवांक सिंह ने सरायअकिल थाने में फरियादियों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को शिकायतों का निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ निस्तारण करने के आदेश दिए। राजस्व और पुलिस विभाग के बीच समन्वय बनाकर संयुक्त रूप से कार्रवाई करने पर जोर दिया। यह भी पढ़ें- Basti News: समाधान दिवस : निस्तारण की आस में शि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.