Kausambi News: अपहृत युवक की बरामदगी को लेकर थाने में हंगामा
कौशाम्बी, अगस्त 25 -- Kausambi News: पूरामुफ्ती थाने के समीप से कथित रूप से अगवा किए गए युवक की बरामदगी न होने से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने मंगलवार को थाने पहुंचकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि घटना के एक सप्ताह बाद भी पुलिस युवक का कोई सुराग नहीं लगा सकी है। काफी देर तक चले विरोध-प्रदर्शन के बाद पुलिस अधिकारियों ने जल्द बरामदगी का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। संदीपनघाट थाने के छीतापुर गांव निवासी मुन्नालाल पुत्र बंशीलाल ने बताया कि बीते बुधवार सुबह वह मुंडेरा मंडी से ऑटो से घर लौट रहा था। इसी दौरान उसने पूरामुफ्ती थाने के सामने महगांव निवासी अपने चचेरे साले मोनू पुत्र महेश कुमार को बाइक के साथ खड़ा देखा। इसी दौरान कार सवार दो युवक वहां पहुंचे और मोनू को जबरन कार में बैठाकर मूरतगंज की ओर फरार हो गए। घटना के बाद उसकी बाइक मौक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.