Kausambi News: अपहरण के आरोपियों ने कोर्ट कर्मी को सटाया तमंचा
कौशाम्बी, नवम्बर 10 -- Kausambi News: महेवाघाट थाना क्षेत्र के अंधावां गांव निवासी नवनीत त्रिपाठी न्यायालय कर्मी हैं। उन्होंने बताया कि आठ नवंबर को वह पड़ोस स्थित किराने की दुकान पर दीवाली का सामान लेने गए थे। रास्ते में चित्रकूट जिले के कर्वी थाना क्षेत्र के उफरौली गांव के प्रकाश मिश्रा ने अपने साथी भोलू द्विवेदी और शेष नारायण द्विवेदी के साथ मिलकर रोक लिया। तीनों ने गाली-गलौज करते हुए अपहरण का मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया। मना करने पर तमंचा सटाते हुए गोली मारने की धमकी दी। गनीमत ये रही कि समय रहते मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बचा लिया। पीड़ित के मुताबिक, आरोपियों ने अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर आठ सितंबर 2026 को उसका अपहरण किया था। इसी मुकदमे को वापस लेने के लिए बार-बार दबाव बनाया जा रहा है। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.