Kausambi News: अपहरण की अफवाह पर हलाकान हुई पुलिस
कौशाम्बी, अक्टूबर 27 -- Kausambi News: अपहरण की अफवाह पर मंगलवार को जिले की पुलिस खूब हलाकान हुई। बाद में सच्चाई सामने आने पर सभी ने राहत की सांस ली। मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के भद्दुरपुर गांव निवासी आशीष शुक्ला के पुत्र प्रशांत शुक्ला (15) ने खुद का अपहरण होने की सूचना दी थी। बताया था कि दो बदमाशों ने बाइक समेत उसको अगवा कर लिया है। रोही ओवरब्रिज के समीप किसी तरह वह बदमाशों के चंगुल से छूटकर भाग निकला। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की तो हकीकत सामने आ गई। नगर कोतवाल विनीत सिंह ने बताया कि किशोर खुद ही परिजनों से नाराज होकर घर से चला गया था। फटकार से बचने के लिए अपहरण की झूठी सूचना दी थी। किशोर को परिजनों के हवाले कर दिया गया है। किसी तरह की कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.