कौशाम्बी, जुलाई 15 -- Kausambi News: मंझनपुर, संवाददाता। महेवाघाट थाना क्षेत्र के अहिरन का पुरवा निवासी मिथलेश कुमार पुत्र कामता प्रसाद यादव ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि गांव के ही धर्मेन्द्र पुत्र संतोष यादव से गांव के लोग परेशान हैं।शराब के नशे में आए दिन वह लोगों को गाली-गलौज करता है। सोमवार को छह बजे वह दरवाजे पर बैठा था। इसी दौरान शराब के नशे में धर्मेन्द्र आया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...