कौशाम्बी, अक्टूबर 1 -- Kausambi News: संदीपन घाट थाना क्षेत्र के कशिया पूरब निवासी संजय कुमार ने बताया कि वह मूरतगंज स्थित निजी स्कूल की वैन चलाता है। बुधवार की सुबह बच्चों को स्कूल छोड़ने के बाद पैदल घर लौट रहा था। गांव पहुंचने पर पड़ोसी प्रेम राजपूत से पूर्व में दिया गया 20 हजार रुपया मांगा। इसी बात को लेकर वह गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर अपने पुत्र सानू, पुत्री ज्योति व रोशनी के साथ मिलकर पिटाई शुरू कर दी। ईंट से हमले के कारण सिर फट गया। पीड़ित के मुताबिक, घटना की शिकायत लेकर चौकी जाते वक्त आरोपियों ने रास्ते में भी अभद्रता की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायल का मेडिकल करा दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...