Kausambi News: अपना उधार पैसा मांगने गए युवक को पीटा
कौशाम्बी, जुलाई 4 -- Kausambi News: कोखराज थाना क्षेत्र के रसूलपुर काजी निवासी सोनू कुमार ने बताया कि पिछले दिनों पड़ोसी गांव मकदूमपुर काजी (नेवादा) के मोनू कुशवाहा ने उससे दो हजार रुपये उधार लिया था। शुक्रवार को तकादा करने जाने पर वह गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए पिटाई शुरू कर दी। शोरगुल पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह जान बचाई। मामले की शिकायत पर पुलिस ने घायल का मेडिकल करा दिया है। आरोपी के खिलाफ एससी-एसटी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा कायम किया गया है। इसकी विवेचना सर्किल अफसर करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.