कौशाम्बी, अक्टूबर 21 -- Kausambi News: कौशाम्बी, संवाददाता। कोखराज थाना क्षेत्र के नौढ़िया आमद करारी निवासी कुलदीप कुमार पासी ने बताया कि 18 अक्तूबर की रात वह देवी जागरण देखकर घर लौट रहा था। घर के समीप ही पड़ोस के रहने वाले निखिल पांडेय, उसके भाई सौरभ पांडेय, परिवार के दीपक पांडेय और प्रदीप पांडेय ने रोक लिया। इन सभी ने अनावश्यक जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर पीटने लगे।पीड़ित के मुताबिक, हमलावरों ने बीच-बचाव करने पहुंचे उसके मददगार राजू पासी व जागेश्वर को भी पीटा। इसके बाद कहीं भी शिकायत करने पर जानलेवा धमकी देते हुए फरार हो गए। मामले की शिकायत पर पुलिस ने एससी-एसटी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा कायम कर घायलों का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी संतोष शर्मा का कहना है कि मुकदमे की विवेचना डीएसप...