Kausambi News: अनियंत्रित होकर बोलेरो पलटी, छात्रा की मौत
कौशाम्बी, जुलाई 20 -- Kausambi News: महेवाघाट थाना क्षेत्र के हिनौता टोल प्लॉजा के पास सोमवार सुबह तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। इससे एडमिशन लेने जा रही 19 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। जबकि, चालक मामूली रूप से घायल हो गया। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के शिवरतन का पूरा निवासी सुंदर लाल की पुत्री सीमा देवी सोमवार सुबह राजापुर स्थित एक विद्यालय में प्रवेश लेने के लिए बोलेरो से जा रही थी। वाहन ओसा गांव निवासी अतुल कुमार चला रहे थे। बोलेरो में चालक और छात्रा समेत केवल दो ही लोग सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वाहन की रफ्तार अधिक होने के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा। बोलेरो पहले डिवाइडर से टकराई और फिर पलट गई। हादसे में सीमा देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। जबकि चाल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.