Kausambi News: अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलटी कार, दो लोग घायल
कौशाम्बी, जुलाई 23 -- Kausambi News: सैनी थाना क्षेत्र के पहाड़पुर कोदन गांव के पास बुधवार देर रात एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के बाद कार सवारों ने मोबाइल फोन से अपने परिचितों को सूचना दी। कुछ देर बाद दो जेसीबी मशीन मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद जेसीबी की मदद से क्षतिग्रस्त कार को गड्ढे से बाहर निकाला गया। इसके बाद सभी लोग दूसरी कार की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त वाहन को लेकर अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए। हादसे के कारण यातायात पर कोई विशेष असर नहीं पड़ा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.