Kausambi News: अनदेखी से 20 दुकानों की मंडी बनी खंडहर
कौशाम्बी, सितम्बर 10 -- Kausambi News: कड़ा ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत ग्रामसभा गनपा रमई में पूर्व में बनाई गई करीब 20 दुकानों की मंडी देखरेख के अभाव में बदहाल हो गई है। कभी ग्रामीणों और दुकानदारों के लिए उपयोगी रही यह मंडी अब धीरे-धीरे जंगल में तब्दील होती जा रही है। दुकानों के शटर और लोहे के हिस्से जंग खाकर खराब हो रहे हैं तो क्षेत्रीय किसानों को भी इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। गनपा रमई में मंडी के मुख्य गेट का दरवाजा देखरेख के अभाव में गायब हो चुका है। किसानों के लिए बने शौचालय का दरवाजा भी नहीं है। स्थानीय लोगों के मुताबिक कई दुकानों में लोगों ने कब्जा कर भूसा, लकड़ी और कंडा आदि भर रखा है। परिसर में साफ-सफाई न होने से चारों ओर झाड़ियां उग आई हैं। सरकारी धन से बनाई गई दुकानों की नियमित देखरेख और उपयोग की व्यवस्था होती तो मंडी की यह स्थिति न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.