Kausambi News: अधेड़ को पीटकर किया लहूलुहान
कौशाम्बी, जुलाई 29 -- Kausambi News: पिपरी कोतवाली के शेरगढ़ निवासी गेंदा लाल पुत्र मुन्नी लाल ने बताया कि पड़ोसी भस्सू व उसके परिवार से उसका पुराना विवाद चल रहा है। इसी अदावत को लेकर दोनों के बीच मंगलवार की शाम कहासुनी हो गई। तीखी झड़प के बाद आरोपित भाई बृजलाल व पड़ोसी मददगार मोनू के साथ मिल उसे पीट दिया। मारपीट देख आस-पास रहे गांव के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.