Kausambi News: अधेड़ को लाठी-डंडा से पीटकर किया लहूलुहान
कौशाम्बी, अक्टूबर 12 -- Kausambi News: चरवा थाना क्षेत्र के पहाड़पुर सुधवर निवासी शिवदानी ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसके बचई लाल को बेवजह गांव के ही सुद्धलाल पुत्र बेनी प्रसाद अपने दो साथियों के साथ गाली-गलौज कर रहा था। इसका विरोध करने पर आरोपी सुद्धलाल व उसके साथियों ने उसको लाठी-डंडा से मारापीटा। इससे उसको गंभीर चोटें आईं। किसी तरह गांव के लोगों ने बीचबचाव कर मामला शांत कराया। शिवदानी की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: मारपीट की अलग अलग घटनाओं में 11 पर केस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.