कौशाम्बी, अगस्त 19 -- Kausambi News: मंझनपुर, संवाददाता। पिपरी के बूंदा गांव में सोमवार की रात को दरवाजे पर बैठे अधेड़ को पड़ोसी पिता-पुत्र न बेरहमी से पीटकर बेसुध कर दिया। बेहोशी हालत में छोड़कर भाग गए। पुलिस ने घायल को मेडिकल के लिए भेजकर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।बूंदा निवासी 55 वर्षीय बलवंत सिंह ने पिपरी थाना पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वह मध्य प्रदेश में रहकर काम करता था। करीब पांच महीने पहले वह अपने गांव वापस आया था। गांव के ही पड़ोसी सुधाकर व उसका बेटा वीरेंद्र उससे नाराज रहते थे। सोमवार की रात वह अपने दरवाजे पर बैठा था। इसी दौरान सुधाकर अपने बेटे वीरेंद्र के साथ आया और गाली-गलौज करने लगा। जब उसने विरोध किया तो उसको दोनों ने मिलकर लात-घूसों से मारना शुरू कर दिया। इससे उसको चोटें आई। मारपीट में वह बेसुध हो गया था। म...