Kausambi News: अधूरी नींद सेहत पर पड़ रही भारी, दिनभर थकान और चिड़चिड़ापन
कौशाम्बी, अक्टूबर 23 -- Kausambi News: मेले की भागदौड़, देर रात तक जागने और दिनचर्या में बदलाव के कारण लोगों की नींद प्रभावित हो रही है। पर्याप्त नींद नहीं मिलने से कई लोग दिनभर थकान, सिरदर्द, चिड़चिड़ापन और एकाग्रता में कमी जैसी समस्याओं से परेशान हैं। मेडिकल कॉलेज के फिजिशियन विभाग में रोजाना 25 से 30 मरीज अनिद्रा और उससे जुड़ी समस्याओं का इलाज कराने पहुंच रहे हैं। मेडिकल कॉलेज से संबंद्ध संयुक्त जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. संजीव सिंह के मुताबिक, शरीर और दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए पर्याप्त नींद जरूरी है। देर रात तक जागना, सोने-जागने का समय बदलना, तनाव और मोबाइल फोन का अधिक इस्तेमाल नींद की गुणवत्ता को प्रभावित कर सकता है। लगातार नींद पूरी नहीं होने पर दिनभर सुस्ती और काम में मन नहीं लगने जैसी शिकायतें हो सकती हैं। मंझनपुर नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.