Kausambi News: अधिवक्ता पर लेखपाल को पीटने का आरोप
कौशाम्बी, जुलाई 28 -- Kausambi News: चायल तहसील परिसर में मंगलवार को ईडब्ल्यूएस रिपोर्ट लगाने को लेकर अधिवक्ता और लेखपाल के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि रिपोर्ट लगाने से इनकार करने पर अधिवक्ता ने लेखपाल की पिटाई कर दी। घटना के बाद तहसील के लेखपालों ने कामकाज बंद कर विरोध जताया। पीड़ित लेखपाल राजेश्वर कुमार का आरोप है कि एक अधिवक्ता दूसरे हल्के की ईडब्ल्यूएस रिपोर्ट जबरन लगवाने का दबाव बना रहे थे। नियमों का हवाला देकर मना करने पर अधिवक्ता ने उनके साथ मारपीट की, जिससे उनकी शर्ट फट गई। जानकारी मिलते ही तहसील के अन्य लेखपाल भी मौके पर पहुंच गए और कामकाज ठप कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। मारपीट के बाद पीड़ित लेखपाल ने साथियों के साथ थाने पहुंचकर आरोपी अधिवक्ता के खिलाफ तहरीर दी। तहसील परिसर में काफी देर तक गहमागहमी का माहौल बना र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.