Kausambi News: अतरसुइया में लाखों की लगात से बने आरआरसी पर लटक रहा ताला
कौशाम्बी, अगस्त 11 -- Kausambi News: कौशाम्बी ब्लॉक के ग्राम पंचायत कनैली के मजरा अतरसुइया गांव में लाखों रुपये की लागत से निर्मित आरआरसी (रिसोर्स रिकवरी सेंटर) लंबे समय से बंद पड़ा है। सेंटर के मुख्य गेट पर ताला लटकने से गांव में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। ऐसे में गांव में गंदगी के साथ संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। अतरसुइया गांव को साफ सुथरा बनाए रखने के साथ-साथ कूड़ा प्रबंधन के लिए लाखों रुपये की लागत से आरआरसी का निर्माण कराया था। गांव में तैनात सचिव, ग्राम प्रधान व जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता के कारण यह केवल शोपीस बनकर रह गया है। नियमित संचालन न होने से कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण नहीं हो पा रहा है और लोग मजबूर होकर खाली स्थानों व सड़कों के किनारे कूड़ा फेंक रहे हैं। बारिश होने के दौरान पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.