कौशाम्बी, अगस्त 19 -- Kausambi News: अजुहा हिन्दुस्तान संवाद। अटसराय रेलवे स्टेशन के पास बुधवार को को 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। शव की पहचान नहीं हो सकी है। जीआरपी ने अज्ञात में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।जीआरपी ने शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। पहचान कराने के लिए जीआरपी ने जिले के सभी थानों की पुलिस के अलावा आसपास के जिलों की भी पुलिस को सूचना भेजी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...