कौशाम्बी, अक्टूबर 23 -- Kausambi News: कड़ाधाम थाना क्षेत्र के गिरधरपुर गढ़ी गांव के बाहर 20 अक्टूबर को करीब 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा मिला था। लोगों के अनुसार वह विक्षिप्त था और क्षेत्र में घूम-घूमकर मांगकर जीवनयापन करता था। ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस से उसको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कड़ा पहुंचाया। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की पहचान कराने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। शुक्रवार शाम कड़ाधाम पुलिस ने हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार हनुमान घाट पर उसका अंतिम संस्कार कराया। पुलिस अब मृतक की फोटो के जरिए उसकी पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...