Kausambi News: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की गई जान
कौशाम्बी, जुलाई 19 -- Kausambi News: प्रयागराज-कानपुर नेशनल हाईवे पर अजुहा कस्बे में शराब की दुकान के समीप शनिवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस शिनाख्त करने का हर संभव प्रयास कर रही है। दिवंगत की उम्र 32 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। घटना के बाद आरोपी चालक वाहन समेत फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते पर आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। अजुहा पुलिस चौकी प्रभारी अनुराग सिंह ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। उन्होंने बताया कि शव की तस्वीरें पहचान के लिए इंटरनेट मीडिया में प्रसारित कराई गई हैं। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही घटनास्थल के नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। टक्कर मारने वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.