Kausambi News: अज्ञात वाहन की टक्कर से जेसीबी चालक की मौत
कौशाम्बी, अगस्त 11 -- Kausambi News: संदीपन घाट थाना क्षेत्र में बड़ी धन्नी गोल चौराहे के समीप सोमवार देर रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार जेसीबी चालक को टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। चरवा थाना क्षेत्र के कृष्णा डोली मजरा समसपुर गांव निवासी दिलीप कुमार (24) पुत्र मन्नी लाल जेसीबी चालक था। सोमवार शाम घर से जेसीबी चलाने के लिए गया था। देर रात काम समाप्त करने के बाद वह मोटर साइकिल से वापस अपने घर लौट रहा था। करीब रात 12 बजे बड़ी धन्नी गोल चौराहे के समीप पीछे से आए किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार लगी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची संदीपन घाट पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.