Kausambi News: अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत
कौशाम्बी, अक्टूबर 22 -- Kausambi News: चरवा थाने के राय भान का पूरा के समीप एक सप्ताह पहले अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद से परिजन परेशान थे। बुधवार रात एसआरएन अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक के भाई ने थाने में तहरीर देकर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। चरवा गांव निवासी रामचंद्र (46) पुत्र राधेश्याम 15 अक्तूबर की शाम बाइक से मनौरी गए थे। घर लौटते समय रायभान का पूरा के पास पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन के चालक ने लापरवाही से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में रामचंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी मिलने पर परिजन उन्हें प्रयागराज के निजी अस्पताल ले गए। हालत में सुधार नहीं होने पर उन्हें एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान बुधवार रात उनकी मौत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.