Kausambi News: अज्ञात वाहन की चपेट में आकर महिला की मौत
कौशाम्बी, जुलाई 18 -- Kausambi News: कोखराज थाना क्षेत्र के तिलैया टीकुर गांव के समीप शनिवार की शाम रामवन गमन पथ से गुजरे किसी तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आकर महिला की मौत हो गई। घटना देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को खबर दी। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन, सफलता नहीं मिल सकी है। महिला की उम्र करीब 40 वर्ष है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इंस्पेक्टर संतोष शर्मा का कहना है कि इंटरनेट मीडिया के जरिए मृतका की तस्वीर वायरल कराई जा रही है। आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.