कौशाम्बी, अक्टूबर 11 -- Kausambi News: नगर पंचायत अजुहा में पहले से ही व्यापार की स्थिति कमजोर होने के कारण दुकानदार परेशान थे। अब सर्विस लेन के किनारे ठेला लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करने वाले गरीब और मेहनतकश लोगों के सामने भी रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। ठेला लगाने वालों का आरोप है कि प्रशासन उन्हें आए दिन हटाने के लिए दबाव बनाता है और कथित तौर पर गाली-गलौज कर ठेला लेकर भागने को मजबूर किया जाता है। ठेला संचालकों का कहना है कि वे रोज सुबह अपने ठेले लेकर आते हैं और दिनभर मेहनत करके जो कुछ कमाते हैं, उसी से अपने परिवार का खर्च चलाते हैं। महंगाई के इस दौर में दो वक्त की रोटी जुटाना पहले ही मुश्किल हो गया है। ऐसे में यदि उन्हें निर्धारित स्थान पर ठेला लगाकर काम करने की अनुमति नहीं मिलती है, तो उनके सामने परिवार पालने का संकट खड़ा हो ...