Kausambi News: अजुहा मंडी में बारिश से भीगी धान की बोरियां
कौशाम्बी, अक्टूबर 30 -- Kausambi News: नवीन मंडी परिसर में रखी हजारों बोरियां बारिश में भीग गईं। इससे धान खराब होने और उसके सड़ने का खतरा बढ़ गया है। मंडी परिसर में धान को बारिश से बचाने के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने से बोरियां पानी में तरबतर हो गईं। किसानों का कहना है कि समय रहते तिरपाल और सुरक्षित भंडारण की व्यवस्था की जाती तो धान को भीगने से बचाया जा सकता था। खरीद और उचित मूल्य मिलने में भी दिक्कत आ सकती है। किसानों ने मंडी प्रशासन से भीगी बोरियों को तत्काल सुरक्षित स्थान पर रखवाने और धान को सुखाने की व्यवस्था कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.