Kausambi News: अघोषित बिजली कटौती से सिराथू क्षेत्र बेहाल
कौशाम्बी, जुलाई 17 -- Kausambi News: भीषण गर्मी और उमस के बीच सिराथू तहसील क्षेत्र में लगातार हो रही अघोषित विद्युत कटौती से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। दिन के साथ साथ रात में भी बार-बार बिजली गुल होने से ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों के लोग भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं। उमस भरी गर्मी में घरों के पंखे और कूलर बंद होने से लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया है। सिराथू तहसील क्षेत्र के शक्तिपीठ कड़ा धाम, गिरधरपुर गढ़ी, देवीगंज, खाजकीमई, परास, औरैनी, अंबाई बुजुर्ग, शरीफाबाद समेत लगभग सौ गांवों के लोगों ने बताया कि पिछले कई दिनों से बिना किसी पूर्व सूचना के बार-बार बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: गर्मी और उमस में रुला रही है बिजली इसका असर बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा है, वहीं बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं, धात्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.