Kausambi News: अंतिम संस्कार को लेकर दो पक्ष आमने-सामने, हंगामा
कौशाम्बी, अक्टूबर 4 -- Kausambi News: मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के मलाक पिंजरी गांव में रविवार दोपहर अंतिम संस्कार के दौरान दो पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। इसके चलते हंगामा खड़ा हो गया। गनीमत ये रही कि नौबत खून-खराबे की आने से पहले ही पुलिस व प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंच गए। अफसरों ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद दिवंगत का अंतिम संस्कार किया गया। मलाक पिंजरी गांव निवासी उदय लाल पुत्र भैया लाल ने बताया कि उसके खेत की मेड़ पर शव का अंतिम संस्कार किया जा रहा था। वहीं, दूसरे पक्ष के बब्बू शंकर पुत्र मोहन का कहना था कि वह अपनी भूमि की मेड़ पर ही अंतिम संस्कार कर रहा है। बहरहाल, शव मौके पर पहुंचा तो दोनों पक्षो में कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते दोनों पक्ष के दर्जनों लोग वहां पहुंच गए और तैश में आकर एक-दूसरे से बातचीत करने लगे। हंगा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.