Katihar News: 95 वर्ष की आयु में पूर्व सरपंच कृष्ण देव महतो का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
कटिहार, जुलाई 6 -- Katihar News: सेमापुर। संवाद सूत्र सेमापुर क्षेत्र के सकरेली पंचायत के पूर्व सरपंच एवं वरिष्ठ समाजसेवी कृष्ण देव महतो का 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उन्होंने युवावस्था से ही सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन में सक्रिय भूमिका निभाई। सकरेली और बरेटा एक ही पंचायत रहने के दौरान वे लगातार उपमुखिया रहे तथा कुछ समय तक प्रभारी मुखिया का दायित्व भी संभाला। बाद में उन्होंने भूदान यज्ञ समिति के सदस्य एवं वर्षों तक अध्यक्ष के रूप में कार्य करते हुए सैकड़ों गरीबों और भूमिहीन परिवारों को भूदान की जमीन दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वर्ष 2016 से 2021 तक वे सकरेली पंचायत के सरपंच भी रहे। उनके निधन पर मुखिया जनार्दन साह, पूर्व मुखिया बालकृष्ण पटेल, सरपंच अजय झा, शंकर मंडल,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.