Katihar News: 772 दीदियों को लाभ दिलाने में कटिहार पूरे बिहार में अव्वल
कटिहार, नवम्बर 10 -- Katihar News: कटिहार, वरीय संवाददाता। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और ग्रामीण परिवारों की आमदनी बढ़ाने की दिशा में कटिहार जिले ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत 600 के निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध 772 दीदियों को लाभ पहुंचाकर जिला पूरे बिहार में पहले स्थान पर है। वहीं, इस योजना के तहत नौ हजार से अधिक परिवारों को जोड़कर कटिहार बिहार में दूसरे स्थान पर है। मंगलवार को उप विकास आयुक्त डॉ. नेहा कुमारी ने जीविका की विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों की समीक्षा करते हुए लंबित कार्यों को समय सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया। समीक्षा में सामने आया कि जिले में अब तक 46,522 स्वयं सहायता समूहों का गठन कर 5,45,720 परिवारों को जोड़ा गया है। इनमें 39,535 समूहों के बचत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.