कटिहार, नवम्बर 20 -- Katihar News: कटिहार, एक संवाददाता आजमनगर थाना पुलिस ने 68 लीटर विदेशी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जबकि इस मामले में दो विधि विरूद्ध बालक निरद्ध किया है। एसपी परिचय कुमार ने बताया कि सूचना पर स्थानीय पुलिस ने शीतलमनी कालीगंज एवं बौला निमौल बाजार के पास वाहन जांच के क्रम में पुलिस ने दो बाइक चालक को भागते हुए देखा। दोनों आरोपियों को पकड़ने के बाद तलाशी लिया गया। आरोपियों के पास से बाइक और 68 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आजजमनगर थाना क्षेत्र के करण कुर्मा शर्मा के रूप में किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...